पेड़ से टकराया कांवरियों से भरा वाहन, 10 घायल

Published at :27 Jul 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
पेड़ से टकराया कांवरियों से भरा वाहन, 10 घायल

कटोरिया-सूइया मार्ग पर हुआ हादसा दुर्घटना में जख्मी सभी लोग जमशेदपुर के बागबेरा नया बस्ती के रहने वाले हैं कटोरिया : कटोरिया-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर सूइया थाना अंतर्गत गड़ुआ जंगल में बुधवार को कांवरियों से भरा एक वाहन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में चालक के अलावा नौ कांवरिये गंभीर रूप से […]

विज्ञापन

कटोरिया-सूइया मार्ग पर हुआ हादसा

दुर्घटना में जख्मी सभी लोग जमशेदपुर के बागबेरा नया बस्ती के रहने वाले हैं
कटोरिया : कटोरिया-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर सूइया थाना अंतर्गत गड़ुआ जंगल में बुधवार को कांवरियों से भरा एक वाहन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में चालक के अलावा नौ कांवरिये गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें छह महिलाएं शामिल हैं. दुर्घटना में जख्मी सभी लोग झारखंड के जमशेदपुर के बागबेरा नया बस्ती के रहने वाले हैं, जो बाबाधाम में पूजा-अर्चना के लिये गंगाजल लाने सुल्तानगंज जा रहे थे. घायलों को झाझा कैंप के सदस्यों व सूइया पुलिस के सहयोग से रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक डा दीपक भगत ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिये देवघर रेफर कर दिया.
जख्मी लोगों में जमशेदपुर बागबेरा नया बस्ती के शिवबालक शर्मा की पत्नी सावित्री देवी (45वर्ष), पुत्र रंजीत कुमार शर्मा (28वर्ष), पतोहू ममता कुमारी (23वर्ष), बहादुरलाल साह के पुत्र राजकुमार साह (40वर्ष), पतोहू बिंदु साह (35वर्ष), राजकुमार साह की पत्नी गायत्री कुमारी (32वर्ष), लक्ष्मी साह की पत्नी राजकुमारी देवी (56वर्ष), संतु साह की पत्नी पार्वती देवी (60वर्ष), पुत्र लालबहादुर साह (28वर्ष ) एवं नूर मोहम्मद के पुत्र सह जायलो गाड़ी के चालक इकराल अवेध (52वर्ष) शामिल हैं. दुर्घटना के संबंध में जख्मी चालक ने बताया कि गड़ुआ जंगल के मोड़ पर सामने से आ रही अनियंत्रित बस से बचने के लिये गाड़ी बायें दबाने पर असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गयी. जख्मी कांवरिया लाल बहादुर साह ने बताया कि वे पिछले बीस सालों से सुल्तानगंज से कांवर लेकर बाबाधाम पहुंचते हैं. प्रत्येक वर्ष ट्रेन से ही सुल्तानगंज जाते थे. पहली बार गाड़ी से जा रहे थे, हादसे का शिकार हो गये. इधर मारवाड़ी युवा मंच झाझा के सचिव अमन शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायलों को राहत व बचाव कार्य में मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने कोई दिलचस्पी नहीं ली. सूइया पुलिस टीम पहुंचने के बाद घायलों को एंबुलेंस द्वारा कटोरिया अस्पताल भेजा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन