बिजली विभाग के एसडीओ को पीटा अमरपुर के गोपालपुर गांव की घटना

अमरपुर(बांका) : गोपालपुर गांव में टोका फंसाकर बिजली जला रहे उपभोक्ता से कनेक्शन के कागजात मांगने पर बिजली विभाग के एसडीओ की लाठी-डंडा से पिटाई कर दी गयी. इस दौरान अन्य बिजली कर्मी अपनी जान बचा कर भागे. एसडीओ ने थाने में एक आवेदन देकर गांव के विजय चौधरी, मुकेश ईश्वर, गोपाल ईश्वर, बुलबुल ईश्वर […]
अमरपुर(बांका) : गोपालपुर गांव में टोका फंसाकर बिजली जला रहे उपभोक्ता से कनेक्शन के कागजात मांगने पर बिजली विभाग के एसडीओ की लाठी-डंडा से पिटाई कर दी गयी. इस दौरान अन्य बिजली कर्मी अपनी जान बचा कर भागे. एसडीओ ने थाने में एक आवेदन देकर गांव के विजय चौधरी, मुकेश ईश्वर, गोपाल ईश्वर, बुलबुल ईश्वर पर लाठी-डंडा से मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाने को दिये गये आवेदन में बिजली विभाग के एसडीओ मनीष साहू ने कहा है
कि बिजली जांच के लिए वे शनिवार को गोपालपुर गांव गये थे. गांव के विजय चौधरी द्वारा तीनो फेज में टोका फंसा कर बिजली जलाया जा रहा था. जब उनसे बिजली कनेक्शन की कागजात की मांग की गयी तो वह भड़क गये और उक्त अभियुक्तों के साथ मिल कर मारपीट की गयी. किसी तरह वहां से एसडीओ व
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




