साइबर सेल कसेगा क्राइम पर शिकंजा

Published at :11 Jul 2017 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर सेल कसेगा क्राइम पर शिकंजा

खुशखबरी . बांका थाने में जल्द होगा जिले के पहले साइबर सेल का गठन जिला में साइबर क्राइम की लगतार बढ़ोतरी को देखते हुए पुलिस विभाग ने साइबर सेल के गठन का निर्णय लिया है. साइबर सेल गठन होने के बाद साइबर से संबंधित अपराध में अंकुश लगना तय माना जा रहा है. बांका : […]

विज्ञापन

खुशखबरी . बांका थाने में जल्द होगा जिले के पहले साइबर सेल का गठन

जिला में साइबर क्राइम की लगतार बढ़ोतरी को देखते हुए पुलिस विभाग ने साइबर सेल के गठन का निर्णय लिया है. साइबर सेल गठन होने के बाद साइबर से संबंधित अपराध में अंकुश लगना तय माना जा रहा है.
बांका : साइबर क्राइम कंट्रोल के लिए बांका थाना में जल्द ही साइबर सेल का गठन किया जायेगा. इससे संबंधित विभागीय पत्र थाना को प्राप्त हो चुका है. जल्द ही तकनीकी टीम थाना परिसर का निरीक्षण करने पहुंचेगी और साइबर सेल गठन की दिशा में आवश्यक कदम उठायेगी. जिला में साइबर क्राइम की लगतार बढ़ोतरी को देखते हुए पुलिस विभाग ने साइबर सेल गठन का निर्णय लिया है. साइबर सेल गठन होने के बाद साइबर से संबंधित अपराध में अंकुश लगना तय माना जा रहा है. साथ ही अन्य कांडों के अनुसंधान में भी साइबर सेल कारगर साबित होगा.
थानाध्यक्ष सौम्य प्रियदर्शी ने बताया कि साइबर सेल के लिए चार कंयूटर व अन्य उपकरण जल्द ही थाना में स्थापित किये जायेंगे. साइबर से संबंधित घटनाओं के अनुसंधान के लिए एसआइ राजकुमार सिंह व दिलीप कुमार को नियुक्त किया जायेगा. इसके अलावा कई दक्ष टेक्निकल हैंड उपलब्ध कराये जायेंगे. इन दिनों अन्य बड़े-बड़े शहरों की तरह बांका में भी साइबर अपराध की लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. सप्ताह में एक से दो मुकदमा इससे संबंधित दर्ज हो रहे हैं. लेकिन पर्दे के पीछे से साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले गुनहगारों को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है. इसलिए वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल कर शातिरों पर कानूनी नकेल कसने की तैयारी है.
क्या है साइबर अपराध
आज का युग कंप्यूटर और इंटरनेट का है. ऐसे में अपराधी भी अत्याधुनिक तकनीक से परिपक्व होकर लगातार साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे हैं. प्रतिदिन देखा जा रहा है कि कॉल के माध्यम से एटीएम नंबर प्राप्त कर अपराधी पैसे की निकासी कर रहे हैं. ऑनलाइन खरीदारी, वेबसाइट, फेसबुक, जीमेल आदि का हैक कर डाटा चुरा रहे हैं. ये सभी कांड साइबर क्राइम से जुड़ा हुआ है. इसके अतिरिक्त अज्ञात नंबर से कॉल कर धमकी देना व भद्दी-भद्दी बात कर लोगों केा परेशान करना भी साइबर क्राइम का ही एक अंग है. देखा जा रहा है कि कुछ असामाजिक तत्व युवती व अन्य भ्रद लोगों को कॉल के माध्यम से परेशान करते रहते हैं. साइबर सेल इन सभी क्राइम पर नकेल कसेगा.
कहते हैं अधिकारी
साइबर अपराध की रोकथाम के लिए बांका थाना में जल्द ही साइबर सेल का गठन किया जायेगा. इससे संबंधित दिशा-निर्देश संबंधित थानाध्यक्ष को दे दिया गया है. साइबर सेल के माध्यम से साइबर से जुड़ी घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही संलिप्त अपराधी पर कानूनी कार्रवाई तय की जायेगी.
राजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक, बांका
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन