बिहार के 26 बीएड कॉलेज में लग सकती है नामांकन पर रोक, मान्यता पर भी संकट, जानें क्या है कारण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2022 1:52 PM
मिथिला यूनिवर्सिटी के करीब 26 बीएड कॉलेजों पर गाज गिरने वाला है. इन कॉलेजों पर परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट (पीएआर) जमा नहीं करने के कारण नामांकन पर रोक लगनेवाली है. राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट भरना जरुरी कर दिया है.
दरभंगा. मिथिला यूनिवर्सिटी के करीब 26 बीएड कॉलेजों पर गाज गिरने वाला है. इन कॉलेजों पर परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट (पीएआर) जमा नहीं करने के कारण नामांकन पर रोक लगनेवाली है. राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट भरना जरुरी कर दिया है.
एनसीटीई की बैठक बुलाई गयी थी, जिसमें यह फैसला लिया गया कि परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट नहीं भरने वाले बीएड कॉलेजों में नामांकन नहीं करा सकेंगे. ऐसे में अब मिथिला विश्वविद्यालय के ये कॉलेज अब नामांकन नहीं करा सकेंगे.
एनसीटीई की ओर से आदेश जारी होने के बाद बीएड कॉलेजों की जिम्मेदारी संभाल रहे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विश्वविद्यालयों को नोटिस जारी किया था. उनसे अफिलेशन मिले हुए सभी बीएड कॉलेजों की लिस्ट मांगी थी, जिसमें पूछा गया था कि आपके विश्वविद्यालय से अफिलेशन प्राप्त कितने बीएड कॉलेज ऐसे हैं, जिसने पीएआर जमा चूका है. विश्वविद्यालयों से मिली सूची के अनुसार बिहार में लगभग 26 कॉलेज ऐसे हैं जिन्होंने पीएआर नहीं भरा है. ऐसे में ये सभी कॉलेज नामांकन नहीं करा सकेंगे.
ऐसे में इस साल बिहार में कुल 341 बीएड कॉलेज थे, जिसमें अब केवल 314 कॉलेजों में ही नामांकन हो सकेगा. बाकी कॉलेजों ने पीएआर जमा नहीं किया है. इसको लेकर परीक्षा के नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालयों से रिपोर्ट मांगी गई थी. कई विश्वविद्यालयों से रिपोर्ट मिले हैं. कुछ के रिपोर्ट बाकी है. एनसीटीई ने इसे जरुरी कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने खुद यह आदेश जारी किया है.
वहीं, बीएड कॉलेज में नामांकन के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए एक लाख 61 हजार छात्रों ने आवेदन दिया है, जिसमें एक लाख 26 हजार छात्रों ने शुल्क की राशि भी भर दिया है. आवेदन करने की अंतिम तारीख मंगलवार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










