गोपालगंज में बकाया मांगने पर गिट्टी व्यवसायी को ट्रैक्टर से कुचल दिया, मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Aug 2022 12:30 PM
बकाया रुपये की मांग करने पर कुछ लोगों ने बिल्डिंग मेटेरियल के दुकानदार को ट्रैक्टर से कुचल दिया. इससे दुकानदार की मौत हो गयी. घटना थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला के पाखोपाली रोड की बतायी जा रही है. मृत दुकानदार नगर थाना के सेमरा गांव निवासी राघव प्रसाद हैं.
थावे. बकाया रुपये की मांग करने पर कुछ लोगों ने बिल्डिंग मेटेरियल के दुकानदार को ट्रैक्टर से कुचल दिया. इससे दुकानदार की मौत हो गयी. घटना थावे थाना क्षेत्र के विदेशीटोला के पाखोपाली रोड की बतायी जा रही है. मृत दुकानदार नगर थाना के सेमरा गांव निवासी राघव प्रसाद हैं.
इस मामले में मृतक के पुत्र संदीप कुमार कुशवाहा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया कि पाखोपाली रोड में विदेशीटोला में बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान है. सोमवार को भाई मंदीप कुमार कुशवाहा व पिता राघव प्रसाद दुकान पर बैठे थे.
दिन के 11 बजे नगर थाना के हरबासा गांव के मोलागम यादव और बिट्टू यादव दुकान पर ट्रैक्टर लेकर और सीमेंट मांगने लगे. पिताजी ने पहले के बकाये 70 हजार रुपये मांगे. रुपये मिलने पर ही सीमेंट देने की बात कही. इसी पर दोनों आरोपित गाली- गलौज करने लगे. विरोध करने पर दाेनों आरोपितों ने मेरे पिताजी को जबरदस्ती दुकान से खींचकर ट्रैक्टर के चक्के के पास फेंक दिया. इसके बाद हरबासा निवासी अभय कुमार यादव ने जान मारने की नीयत से पिताजी के शरीर पर चढ़ा दिया. इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
घटना के बाद आरोपित चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा, कुछ दूरी पर जाकर ट्रैक्टर से कूद कर भाग गया. इसी क्रम में मोलागम यादव और बिट्टू यादव मेरी बाइक लेकर भाग गये. ग्रामीणों के सहयोग से पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. जैसे ही एंबुलेंस से सदर अस्पताल के गेट के बाहर निकला, तो उनकी मौत हो गयी.
मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. ट्रैक्टर चालक की पिटाई के कारण इलाज गोरखपुर में चल रहा है. मामले की जांच की जा रही है.
रंगदारी को लेकर बिल्डिंग मेटेरियल दुकानदार के पुत्र संदीप कुमार कुशवाहा ने पूर्व में भी थावे थाने में प्राथमिकी करायी थी. इसमें दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग मई महीने में की गयी थी. 13 मई को दो बार, 14 मई, 17 मई और 21 मई को एक-एक बार फोन और व्हाट्सएप पर कॉल करके दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










