गया और दरभंगा में बनेगा बाल भवन, राशि आवंटित, टेंडर जल्द, जानिये क्या-क्या होगी सुविधा

Updated at : 16 Feb 2021 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
गया और दरभंगा में बनेगा बाल भवन, राशि आवंटित, टेंडर जल्द, जानिये क्या-क्या होगी सुविधा

पटना. बिहार बाल भवन किलकारी जैसा बाल भवन दरभंगा और गया जिलों में भी बननेवाला है. इसकी पूरी जिम्मेदारी बिहार बाल भवन किलकारी को मिली है.

विज्ञापन

पटना. बिहार बाल भवन किलकारी जैसा बाल भवन दरभंगा और गया जिलों में भी बननेवाला है. इसकी पूरी जिम्मेदारी बिहार बाल भवन किलकारी को मिली है.

गया बाल भवन 2.4 एकड़ जमीन और दरभंगा एक एकड़ जमीन में तैयार होगा. दोनों जिलों के भवनों में तीन हजार बच्चों को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जायेगा.

इंडोर एक्टिविटी में नाटक, नृत्य, संगीत, चित्रकला, हस्तकला, मूर्तिकला, सृजनात्मक लेखन, पुस्तकालय, विज्ञान, फिल्म निर्माण, कंप्यूटर आदि एक्टिविटी शामिल हैं.

दोनों बाल भवनों को बनाने की राशि मिल चुकी है. भागलपुर और गया के लिए पांच करोड़ 10 लाख रुपये और दरभंगा के लिए पांच करोड़ 93 लाख रुपये की राशि मिली है.

किलकारी की निदेशक ज्योति परिहार ने बताया कि किलकारी बनाने का मकसद बच्चों के हिसाब से एक ऐसा स्पेस डेवलप करना है, जिससे उनका सृजनात्मक विकास हो सके. उन्होंने बताया कि इस साल के अंदर इन बाल भवनों के लिए टेंडर जारी किया जायेगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन