आयुष्मान भारत: अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी सुविधाएं, घर बैठे बनेगा कार्ड और दिखेगा इलाज का रिकॉर्ड
अब व्हाट्सऐप पर घर बैठे बनेगा कार्ड
Ayushman Bharat WhatsApp Chatbot: केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए ‘आयुष्मान सारथी’ व्हाट्सऐप चैटबॉट लॉन्च किया है. इसके जरिए अब घर बैठे ही पात्रता जांचने, नया कार्ड बनाने, डाउनलोड करने और इलाज का रिकॉर्ड देखने जैसी तमाम सुविधाएं मोबाइल पर मिलेंगी.
Ayushman Bharat WhatsApp Chatbot: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने एक बेहद सुलभ और डिजिटल सुविधा की शुरुआत की है.अब योजना से जुड़ी सभी प्रमुख सेवाओं का लाभ सीधे व्हाट्सऐप पर मिलेगा. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकार (NHA) ने ‘आयुष्मानसारथी‘ नाम से एक आधिकारिक व्हाट्सऐप चैटबॉटलॉन्च किया है. इस डिजिटल पहल के बाद अब लाभार्थियों को सरकारी दफ्तरों या जन सेवा केंद्रों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
आपके शहर में
यह भी पढ़ें.. आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रात में ही पंचायत बैठाकर कराया निकाह
ऐसे करें इस व्हाट्सऐप चैटबॉट का इस्तेमाल
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों को अपने मोबाइल में (91 72908 23838) नंबर सेव करना होगा. इसके बाद व्हाट्सऐप पर जाकर केवल “हाय” (Hi) लिखकर संदेश भेजना होगा. मैसेज भेजते ही चैटबॉट सक्रिय हो जाएगा और स्क्रीन पर सेवाओं की पूरी सूची आ जाएगी, जहां से यूजर अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं.

घर बैठे ‘आयुष्मानसारथी’ से मिलेंगी ये महत्वपूर्ण सेवाएं
मधुबनी के जिला समन्वयक (DPC) कुमार प्रिय रंजन ने बताया कि ‘आयुष्मानसारथी’चैटबॉट को सुरक्षित एपीआई आधारित तकनीक से जोड़ा गया है, जिससे लोगों को रियल-टाइम जानकारी मिलेगी. इस चैटबॉट के माध्यम से लाभार्थी अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं, नया आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं. इसके अलावा, दोबारा e-KYC कराना, आधार कार्ड लिंक करना, कार्ड को लॉक या अनलॉक करना और वॉलेट बैलेंस देखने जैसी सुविधाएं भी इस पर उपलब्ध हैं. बुजुर्गों के लिए आयुष्मान वयो वंदना कार्ड की जानकारी और इलाज का पूरा रिकॉर्ड भी इसके जरिए देखा जा सकेगा.

यह भी पढ़ें.. सांवले रंग के कारण 10 बार टूटा रिश्ता, 11वीं बार में युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या
चैटबॉट में मिलेगी ये जानकारी
• आयुष्मान भारत योजना के तहत अपनी पात्रता की जांच
• नया आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन
• आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करना
• e-KYC दोबारा कराना
• आधार कार्ड लिंक करना
• आयुष्मान कार्ड लॉक या अनलॉक करना
• 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए आयुष्मान वयो वंदना कार्ड की जानकारी
• योजना के तहत उपलब्ध वॉलेट बैलेंस देखना
• इलाज का पूरा रिकॉर्ड एवं हिस्ट्री देखना
• नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल की जानकारी प्राप्त करना
• शिकायत दर्ज करना, उसकी स्थिति जानना या शिकायत वापस लेना
• कॉल बैक का अनुरोध करना
• अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अपनी फीडबैकदेना
ग्रामीण परिवारों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ और पारदर्शी समाधान
इस सुविधा से ग्रामीण क्षेत्रों के उन परिवारों को सबसे अधिक फायदा होगा जो तकनीकी दिक्कतों या जानकारी के अभाव में योजना से वंचित रह जाते थे. सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार के अनुसार, यह डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सेवाओं को नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.’आयुष्मानसारथी’ के माध्यम से मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अपना फीडबैक दे सकते हैं और किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराकर उसकी स्थिति जान सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता में सुधार होगा.
यह भी पढ़ें… सोशल मीडिया पर हाथ में हथियार लिए युवक की तस्वीर वायरल, जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी से अनिल कुमार झा की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए