मुजफ्फरपुर: आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रात में ही पंचायत बैठाकर कराया निकाह

Updated:
विज्ञापन

आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी [AI IMAGE}

Muzaffarpur Love Story: मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र में आधी रात को प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद दोनों पक्षों की मौजूदगी में रात को ही पंचायत बुलाई गई और सुबह होने से पहले दोनों का निकाह करा दिया गया.

विज्ञापन

Muzaffarpur Love Story: मुजफ्फरपुर जिले से प्यार और पंचायत का एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है.यहां कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात को अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे एक प्रेमी को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद जो हुआ, उसकी कल्पना खुद प्रेमी जोड़े ने भी नहीं की होगी. रात के अंधेरे में इश्क फरमाने पहुंचे आशिक मियां सुबह होने से पहले दूल्हा बनकर अपने घर लौटे. इस पूरे वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने घेरा

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद कमाल देर रात करीब 1 बजे अपनी प्रेमिका नुसरत प्रवीण से मिलने उसके घर पहुंचा था. दोनों की इस सीक्रेट मुलाकात की भनक लड़की के परिजनों और ग्रामीणों को लग गई. देखते ही देखते ग्रामीणों ने सूझबूझ से काम लिया और घर को बाहर से बंद कर दिया. रात के सन्नाटे में प्रेमिका के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया.

यह भी पढ़ें… सांवले रंग के कारण 10 बार टूटा रिश्ता, 11वीं बार में युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या

पंचायत के फैसले पर सुबह 3 बजे बुलाया गया मौलाना

हंगामा बढ़ने के बाद रात में ही गांव के प्रबुद्ध लोगों की पंचायत बुलाई गई. इसके साथ ही लड़के पक्ष के लोगों को भी तुरंत मौके पर आने के लिए कहा गया. दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत और विचार-विमर्श हुआ. आखिरकार पंचायत ने यह निर्णय लिया कि चूंकि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं, इसलिए समाज की गरिमा को ध्यान में रखते हुए इनका निकाह करा दिया जाए. इस फैसले पर प्रेमी जोड़े ने भी अपनी रजामंदी दे दी. इसके बाद सुबह के करीब 3 बजे मौलाना को बुलाया गया और इस्लामी रीति-रिवाज के अनुसार दोनों का निकाह संपन्न कराया गया.

यह भी पढ़ें… मुजफ्फरपुर में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा, चौथी मंजिल से लिफ्ट शाफ्ट में गिरने से मजदूर की मौत

एक ही पंचायत के रहने वाले हैं दोनों

बताया जा रहा है कि मोहम्मद कमाल और नुसरत प्रवीण एक ही पंचायत के निवासी हैं और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. नुसरत दसवीं कक्षा की छात्रा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह निकाह किसी दबाव में नहीं बल्कि दोनों पक्षों की आपसी सहमति से कराया गया है. यही वजह है कि कटरा थाना में इस मामले को लेकर किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. फिलहाल, गांव के लोग इसे प्यार और परंपरा का एक अनोखा संगम मान रहे हैं.

यह भी पढ़ें… सिकंदरपुर मन में त्रासदी: खौलता पानी और नालों की गंदगी ले रही मछलियों की जान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन