मुजफ्फरपुर में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा, चौथी मंजिल से लिफ्ट शाफ्ट में गिरने से मजदूर की मौत

AI जेनरेटेड फोटो
Muzaffarpur Labour Death: मुजफ्फरपुर के बीबीगंज स्थित निर्माणाधीन अपार्टमेंट में चौथी मंजिल से लिफ्ट शाफ्ट में गिरने से मजदूर की मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
Muzaffarpur Labour Death: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित बीबीगंज में गुरुवार को निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया. चौथी मंजिल पर काम कर रहे एक मजदूर का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खुले लिफ्ट शाफ्ट में जा गिरा. शाफ्ट में पानी भरा होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई. अन्य मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी.
ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा
बांस-बल्ला खोलने के दौरान हुआ हादसा
मृतक की पहचान मुशहरी थाना क्षेत्र के राधानगर निवासी 52 वर्षीय सत्यनारायण महतो के रूप में हुई है.
परिजनों के अनुसार सत्यनारायण महतो एक ठेकेदार के साथ लंबे समय से मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. गुरुवार सुबह वह रोज की तरह काम पर पहुंचे थे. चौथी मंजिल पर बांस-बल्ला खोलने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह खुले लिफ्ट शाफ्ट में गिर पड़े.
पानी भरे शाफ्ट में गिरने से नहीं बच सकी जान
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार लिफ्ट शाफ्ट में पानी भरा हुआ था. गिरने के बाद मजदूर को समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
ये भी पढ़ें: मैरिज ऐप पर हुई दोस्ती ने बर्बाद कर दी जिंदगी, प्यार, गेमिंग और निवेश के जाल में युवक से 40 लाख की साइबर ठगी
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया.
सदर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान यदि सुरक्षा उपायों का पूरी तरह पालन किया जाता, तो इस तरह की दुर्घटना टाली जा सकती थी.
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










