ePaper

बाइक दुर्घटना में युवक घायल

Updated at : 10 Nov 2025 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में युवक घायल

????????????

बाइक दुर्घटना में युवक घायल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के धर्मशाला मोड़ के समीप किशोर को बचाने के दौरान बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बाइक सवार की पहचान बुधौल गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र आदित्य कुमार सिंह के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि आदित्य अपने घर से बाइक पर सवार को किसी काम से बाजार गया था. इसी दौरान धर्मशाला मोड़ के समीप चलती बाइक के सामने अचानक एक किशोर आ गया. किशोर को बचाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इस घटना की सूचना पर युवक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और घायल युवक का हाल जाना. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए किसी दूसरे अस्पताल लेकर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन