शौच करने जा रहे युवक की बिजली करेंट से मौत

शव परिजनों को सौंप दिया गया.
औरंगाबाद. गोह थाना क्षेत्र के भुरकुंडा गांव में शौच करने गये एक युवक की मौत बिजली करेंट की चपेट में आने से हो गयी. हालांकि, परिजनों ने युवक को जिंदा समझकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोह पहुंचाया. जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही गोह थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी. अंतत: शव परिजनों को सौंप दिया गया. पता चला है की भुरकुंडा गांव निवासी सुभाष मिस्त्री के 22 वर्षीय पुत्र रूंजय कुमार शनिवार की सुबह बधार में शौच के लिए जा रहा था. जैसे ही गांव से बाहर पहुंचा, वैसे ही पूर्व से गिरे हुए हाइ टेंशन तार की चपेट में आकर अचेत हो गया. कुछ लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो शोर मचाकर जानकारी दी. बदहवास परिजन वहां पहुंचे और सीधे उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये. हालांकि, तब तक देर हो चुकी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




