ePaper

कैंब्रिज क्लासेस में लगा योग शिविर, निरोग रहने के बताये गये गुर

Updated at : 10 Jun 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
कैंब्रिज क्लासेस में लगा योग शिविर, निरोग रहने के बताये गये गुर

उन्होंने ब्लड प्रेशर डायबिटीज, एसिडिटी के दस्त बुखार आदि से तुरंत आराम पाने से संबंधित कई तरह के घरेलू उपचार बताया

विज्ञापन

अंबा. अंबा के कैंब्रिज क्लासेस में मंगलवार को योग शिविर का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों को स्वस्थ रहने से संबंधित विभिन्न नुस्खे बताये गये. पंचदेव धाम चपरा द्वारा संचालित श्री श्री गायत्री कृपा कल्याण आरोग्य के डॉ निशिगंधा सुभाष नेमाडे ने निरोग रहने के लिए कई नुस्खे बताये. उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खान-पान व रहन-सहन में थोड़ी सुधार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हथेली, उंगली, कलाई एवं पैर के तलवा में कलर थेरेपी कर तथा विभिन्न पॉइंट पर दबाकर कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है. इम्यूनिटी, स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए भ्रामरी प्राणायाम, अलोम विलोम, जल्द स्वसन व दीर्घ स्वसन आदि प्राणायाम कराए गए. उन्होंने ब्लड प्रेशर डायबिटीज, एसिडिटी के दस्त बुखार आदि से तुरंत आराम पाने से संबंधित कई तरह के घरेलू उपचार बताया. कहा कि नियमित रूप से योग कर हम दवा से छुटकारा पा सकते हैं. प्राणायाम के साथ कलर थेरेपी को अपनाने से कई तरह की बीमारियां दूर होगी. बताया कि ब्लड प्रेशर हाई होने पर अंगूठा के ऊपरी भाग नाखून के नीचे नीला कलर मार्कर व ज्यादा ठंड लगने पर तर्जनी अंगुली के ऊपरी भाग नाखून के नीचे लाल कलर मार्कर से बिंदी का निशान बनाए. इंफेक्शन के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार होने पर हाथ के सभी 10 उंगली में ज्वाइंट के पास हथेली की ओर काले कलर के मार्कर से निशाना बनाने से बुखार उतर जाता है. कब्ज होने पर हाथ की कलाई से चार उंगली ऊपर दबाने से आराम मिलेगा. वहीं निचले भाग में दबाने देने से उल्टी कब्ज से छुटकारा मिलता है. गर्भवती महिलाओं को जी मिचलाने पर यह उपाय कारगर साबित होता है. ऐसा करने से उल्टी नहीं होती है. एसिडिटी बनने पर अंगूठा एवं तर्जनी अंगुली के मध्य भाग में दबाने की बात उन्होंने बताया. उन्होंने बताया कि पेट में दर्द होने पर हथेली के बीच में दबाने से व महिलाओं को पीरियड आने पर अनामिका एवं मध्यमा उंगली के बीच में दबाने से दर्द कम होता है. इस मौके पर गणेश सुहास नेमाडे, नीरज कुमार पांडेय, अजीत ठाकुर, मुकेश कुमार, बब्लू कुमार, अरूण ठाकुर, सुजीत कमार, चेतन आनंद, अखिलेश कुमार आदि थे.

हार्ट अटैक आने पर कनिष्ठ अंगुली के ऊपरी भाग से निकालें ब्लड

अचानक किसी को हार्ट अटैक आने पर कनिष्ठ अंगुली के ऊपरी भाग में पिन कर चार -पांच बूंद ब्लड निकलें. इससे अस्पताल तक जाने में दुर्घटना से बचा जा सकता हैं. बेहोशी होने पर नाक के नीचे का भाग एवं पैर के तलवा के गदी का मध्य भाग दबाने से राहत मिलती है. बताया कि नीले कलर के कांच के बोतल में पानी भरकर सूरज के प्रकाश में रख दें. लू लगने पर बोतल से पानी पीने से आराम मिलता है. चिकित्सकों ने जय अंबे एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र में भी युवाओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव से संबंधित घरेलू उपाय करने की जानकारी दी. इसके साथ ही कलर थेरेपी के बारे में विस्तार से बताया. इस मौके पर प्रियंका कुमारी, पवन कुमार, साकेत मिश्रा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन