Bihar News: औरंगाबाद में डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, ऑपरेशन के 6 महीने बाद गई जान

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :28 Jan 2025 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
aurangabad news| Bihar News: Woman dies due to doctor's negligence in Aurangabad

रोते-विलखते परिजन

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले में डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई है. बात दें कि प्रसव के छह महीने बाद महिला की किडनी में इंफेक्शन हो गया. जिसके कारण उसकी जान चली गई.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक महिला की डॉक्टर की लापरवाही से एक निजी अस्पताल में मौत हो गई. मृतका की पहचान कुटुंबा प्रखंड के सिमरा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की रेखा देवी के रूप में हुई है. बता दें कि अंबा के एक निजी क्लिनिक में प्रसव के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से छह महीने बाद महिला की किडनी में इंफेक्शन हो गया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई.

प्रसव के दौरान किडनी में हुआ इंफेक्शन

परिजनों ने बताया कि छह महीने पहले अगस्त 2024 में रेखा का प्रसव अंबा के एक निजी क्लिनिक में ऑपरेशन से हुआ था. ऑपरेशन के दौरान ही डॉक्टर ने लापरवाही बरती और रेखा के किडनी में इंफेक्शन हो गया. स्थिति बिगड़ने पर उस समय डॉक्टरों द्वारा पटना रेफर कर दिया गया था. इसके बाद उसे कई जगहों पर रेफर किया गया, लेकिन उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. इसके बाद परिजन उसे घर लेकर चले गए. प्रत्येक तीन दिन पर उसकी किडनी से संबंधित जांच होती थी. इधर अचानक मंगलवार की सुबह उसे दर्द उठा और अचानक उसकी मौत हो गई.

Also Read: पटना में बीच सड़क पर नाबालिग जोड़े की शादी का वीडियो देखिए, ग्रामीणों ने जबरन डलवाया सिंदूर

परिजों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

आनन-फानन में परिजन उसे जिंदा समझकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां के डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. मौत के बाद परिजनों की चीत्कार से सदर अस्पताल का कोना-कोना दहल उठा. वैसे परिजनों ने अंबा के एक निजी क्लीनिक के डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. परिजनों में थाना में शिक़ायत करने की भी बात बताई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन