Video: पटना में बीच सड़क पर नाबालिग जोड़े की शादी का वीडियो देखिए, ग्रामीणों ने जबरन डलवाया सिंदूर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Jan 2025 10:02 AM

विज्ञापन
patna viral video| People got a minor married on the middle of the road in Patna.
नाबालिग की मांग में सिंदूर डालता युवक

Patna News: पटना के नौबतपुर में एक अनोखी घटना घटी. ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़कर सड़क पर ही शादी करवा दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Patna News: पटना के नौबतपुर में एक अनोखी घटना घटी. ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़कर सड़क पर ही शादी करवा दी. यह घटना तब हुई जब एक युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने उसके घर के पीछे पहुंचा था. स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई और दोनों को पकड़ लिया गया.

ग्रामीण दोनों की शादी के लिए पहले स्थानीय मंदिर ले गए. लेकिन पुजारी ने प्रेमिका के नाबालिग होने के कारण विवाह कराने से मना कर दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने बीच सड़क पर ही दोनों का विवाह करवाने का फैसला किया. प्रेमी-प्रेमिका को माला पहनाई गई और युवक ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया.

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है और मामले की जांच की जा रही है.

Also Read: स्कूल जा रही BPSC शिक्षिका की पेड़ गिरने से मौत, हादसे का लाइव वीडियो देखिए

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन