लीड... एनएच पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Published by :SUJIT KUMAR
Published at :18 Oct 2025 5:52 PM (IST)
विज्ञापन

????????????
AURANGABAD NEWS.राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक 57 वर्षीय महिला की मौत हो गयी.
विज्ञापन
फ्लैग… दुखद. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा गांव के समीप हुई घटना
मृत महिला की पहचान ओरा गांव निवासी रामचंद्र यादव की पत्नी लालती देवी के रूप में हुई
प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण.
राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक 57 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान ओरा गांव निवासी रामचंद्र यादव की पत्नी लालती देवी के रूप में हुई है. घटना शनिवार की शाम की बतायी जा रही है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ पटना में रहती थी. कुछ दिन पूर्व अपने घर आयी थी. गांव में उसके नये मकान का निर्माण कराया जा रहा था. शनिवार की दोपहर वह अपने नये मकान पर निगरानी करने गयी थी. इसके बाद वह एनएच 19 को पार कर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार गाड़ी उसे रौंदती हुई फरार हो गयी. जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया. परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गया जी लेकर जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. इधर, महिला की मौत की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव से लिपटकर चीत्कार उठे. सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों से जरूरी पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.
इधर, घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है, तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने बताया कि मृतका के पति इसी वर्ष कृषि विभाग पटना से सेवानिवृत्त हुए हैं. उनके दो बेटा व दो बेटी है. पता चला कि मृत महिला लालती देवी समाजसेवी व राजद नेता संतोष कुमार यादव की चाची थी. सूचना पर जिला पार्षद अनिल यादव पहुंचे और रोते -बिलखते परिजनों को समझा- बूझाकर शांत कराया. अनिल यादव ने बताया कि वह काफी मिलनसार थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




