सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

AURANGABAD NEWS.नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के मेंह गांव के समीप सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी.

विज्ञापन

एनटीपीसी कर्मचारी संजय लाल के रुप में हुई पहचान, जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग फोटो नंबर-5-मृतक का फाइल फोटो प्रतिनिधि, औरंगाबाद /नवीनगर. नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के मेंह गांव के समीप सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सदुरी कर्मा गांव निवासी संजय लाल के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, संजय लाल एनटीपीसी में काम करते थे. बुधवार की देर शाम वे काम से साइकिल पर घर लौट रहे थे. इसी दौरान मेंह के समीप सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गये और कुछ देर तक घटनास्थल पर तड़पते रहे, जिससे उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी और पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की और परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखकर चीख-पुकार मच गयी. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया. परिजनों के अनुसार संजय लाल का एक बेटा और एक बेटी है, जिनकी शादी नहीं हुई है. समाजसेवी राधे प्रसाद ने बताया कि यह बेहद दुखद घटना है. संजय लाल परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे और इस हादसे के बाद परिवार बेसहारा हो गया है.परिजनों ने आपदा राहत के तहत जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की मौत हुई है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन