दाउदनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार गार्ड को रौंदा, मौत के बाद सड़क जाम

दाउदनगर-गया पथ में टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के समीप हुई घटना
औरंगाबाद. दाउदनगर-गया पथ में टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की शाम की है. मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के हिच्छन बिगहा निवासी 42 वर्षीय ओम प्रकाश कुमार के रूप में हुई है, जो दाउदनगर में ही उपकारा के पास ही अपना मकान बनाकर रहते थे. बताया जाता है कि वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गार्ड की नौकरी करते थे. हमेशा की तरह ड्यूटी कर मंगलवार की शाम बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वह घर के कुछ नजदीक सड़क पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. दुर्घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है. वहीं, इस दुर्घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा. सड़क जाम करने वाले लोगों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की. मृतक के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. ढांढ़स बंधाने पहुंचने वाले लोगों की आंखें भी दुख से भरा जा रही थी. पता चला कि मृतक के दो पुत्र हैं. पत्नी रिंकू देवी समेत अन्य परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




