बाइक के चकमे से अनियंत्रित ऑटो पलटा, धनबाद के चार लोग घायल
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद न्यूज : रिसियप रोड में हुई घटना, दो महिलाएं भी जख्मी
विज्ञापन
औरंगाबाद न्यूज : रिसियप रोड में हुई घटना, दो महिलाएं भी जख्मी
औरंगाबाद ग्रामीण.
औरंगाबाद-डाल्टनगंज मुख्य पथ में रिसियप थाना क्षेत्र के रिसियप रोड में बाइक के चकमे से अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया, जिससे ऑटो सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गये. घायलों में झारखंड के धनबाद निवासी संगीता देवी, आशा देवी, मुद्रिका नोनिया व अशोक चौहान शामिल हैं. रविवार की दोपहर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि सभी लोग किसी काम से धनबाद से औरंगाबाद पहुंचे थे. औरंगाबाद से ऑटो रिजर्व कर नवीनगर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रिसियप रोड में चलते ऑटो के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया. इस वजह से ऑटो चला रहा चालक परेशानी में पड़ गया, जिससे अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया. इस घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया. इधर, इस घटना की सूचना पर औरंगाबाद शहर के आसपास के रिश्तेदार सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










