ePaper

पैसा जमा कराने के नाम पर महिला से एक लाख रुपये लेकर फरार हुए उचक्के, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 05 Apr 2024 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
पैसा जमा कराने के नाम पर महिला से एक लाख रुपये लेकर फरार हुए उचक्के, प्राथमिकी दर्ज

ओबरा प्रखंड के बैंक ऑफ इंडिया में पैसा जमा कराने के झांसा देकर उचक्कों ने एक महिला से एक लाख रुपये उड़ा लिये.

विज्ञापन

औरंगाबाद. ओबरा प्रखंड के बैंक ऑफ इंडिया में पैसा जमा कराने के झांसा देकर उचक्कों ने एक महिला से एक लाख रुपये उड़ा लिये. इस मामले में पीड़ित महिला व खुदवां थाना क्षेत्र के मालवां गांव निवासी धर्मेंद्र शर्मा की पत्नी सरिता देवी के बयान पर ओबरा थाने में दर्ज की गयी है.महिला ने बताया है कि वह बैंक ऑफ इंडिया में पैसा जमा करने के लिए गयी थी. उसे जमा पर्ची भरने की जानकारी नहीं थी. एक व्यक्ति बैंक में मिला और वह उसके पाकर आकर कहा कि वह बैंक का कर्मी है और उसका पर्ची वह भर देगा. इसके बाद उसे दो लाख रुपये दे दिया. उसने पैसा जमा कर पर्ची भी थमा दिया. पुनः एक लाख रुपये जमा करने के लिए दिया तो वह किसी तरह चकमा देकर फरार हो गया. जब बैंक में पता किया तो पता चला कि वह बैंक का स्टाफ नहीं था. किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ बैंक में धोखाधड़ी किया गया. बैंक मैनेजर से सीसीटीवी कैमरे दिखाने की मांग की है जिसके बाद बैंक के जूनियर मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सीसीटीवी कैमरा का फुटेज दे दिया हूं. बैंक मैनेजर द्वारा बताया गया कि इस तरह का कोई भी आदमी उनके बैंक में नहीं है. इधर, सरिता देवी के पति धर्मेद्र शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी तीन लाख 30 हजार रुपया जमा करने के लिए बैंक आफ इंडिया बैंक में गयी थी, जिसके साथ इस तरह का घटना हुई है. इधर, थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन