औरंगाबाद देव सूर्य मंदिर पहुंचे नव नियुक्त SDO, भगवान भास्कर की पूजा कर संभाली न्यास समिति की जिम्मेदारी

Author Ravikant Pathak|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

न्यास समिति ने किया भव्य स्वागत | Prabhat Khabar Network

देव के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में नव नियुक्त एसडीओ गौतम सिंह ने पदभार ग्रहण किया. भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने का भरोसा जताया.

विज्ञापन

Dev Surya Mandir SDO Gautam Singh : देव के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर न्यास समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) गौतम सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को भगवान भास्कर की विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Aurangabad News : पूजा-अर्चना के साथ हुआ स्वागत

देव पहुंचने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपक कुमार ने एसडीओ गौतम सिंह का स्वागत किया. पुजारी राजेश पाठक, मृत्युंजय पाठक, सुभाष पाठक और अमित पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई. इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार भी मौजूद रहे.

न्यास समिति ने किया सम्मानित

सूर्य मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष अमिताभ सिंह, कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह, सह सचिव रामचंद्र चौरसिया, सदस्य योगेंद्र सिंह और गंगा भास्कर ने एसडीओ गौतम सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं सूर्य मंदिर का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया.

श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा

पूजा-अर्चना के बाद एसडीओ ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं को उपलब्ध सुविधाओं और मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने न्यास समिति के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से मंदिर के संचालन और धार्मिक आयोजनों की जानकारी भी ली.

बेहतर व्यवस्थाओं का दिया भरोसा

एसडीओ गौतम सिंह ने कहा कि देव सूर्य मंदिर देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. मंदिर की गरिमा बनाए रखना, स्वच्छता और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि न्यास समिति और प्रशासन के समन्वय से श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन