घर में अचानक आग लगने से सारा सामान जला, दो बकरियां मरीं

Updated:
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया

विज्ञापन

औरंगाबाद. खुदवां थाना क्षेत्र के भदुआ गांव में संजीत कुमार नामक व्यक्ति के घर में आग लग गयी. जिससे सारा सामान जल गया. दो बकरियां भी जलकर मर गयी. पंचायत समिति सदस्य दिनेश राम ने बताया कि एकाएक घर में आग उठने लगी और देखते ही देखते ���र को आगोश में ले लिया. आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि सारा सामान सहित पूरा घर जलकर राख हो गया है. हालांकि, ग्रामीणों ने डीजल पंपसेट से आग बुझाने में सफलता प्राप्त की. पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया. पीड़ित परिवार ने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. इधर, जानकारी मिली कि पीड़ित परिवार के घर में शादी का माहौल होने के कारण कई जरूरी सामान घर में रखे थे जो बर्बाद हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन