औरंगाबाद: मदनपुर के मानव घाट में 23-24 अगस्त को होगा दो दिवसीय महोत्सव, जलभरी यात्रा से होगा शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग

मदनपुर प्रखंड के खिरियावां स्थित मानव घाट में 23 और 24 अगस्त को दो दिवसीय मानव घाट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. श्रावण माह के अंतिम सप्ताह में होने वाले इस भव्य आयोजन का शुभारंभ देव सूर्यकुंड तालाब से जलभरी यात्रा के साथ होगा, जिसके बाद शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा.

विज्ञापन

Aurangabad News: मदनपुर प्रखंड के खिरियावां स्थित मानव घाट में दो दिवसीय मानव घाट महोत्सव के आयोजन को लेकर मंगलवार को मानव घाट धार्मिक न्यास समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी उदय कुमार शिकारी ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष श्रावण माह के अंतिम सप्ताह में 23 और 24 अगस्त को भव्य मानव घाट महोत्सव आयोजित किया जाएगा.

23 अगस्त को निकलेगी जलभरी यात्रा

समिति के अध्यक्ष उदय कुमार शिकारी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 23 अगस्त को देव सूर्यकुंड तालाब से जलभरी यात्रा के साथ होगा. जलभरी यात्रा के बाद श्रद्धालु मानव घाट स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे. इसके बाद अतिथियों द्वारा महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन होगा.

दूसरे दिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

24 अगस्त को महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय युवा कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा.

महोत्सव की तैयारी जल्द होगी शुरू

समिति के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव को सफल और भव्य बनाने के लिए तैयारियां जल्द शुरू कर दी जाएंगी. बैठक में सुनील शर्मा, विपिन मेहता, प्रिंस कुमार, शंभू कुमार, धीरू कुमार, जितेंद्र चौधरी, गुड्डू चौधरी, महेश चौधरी, श्रवण चौधरी, जसपाल साव, अयोध्या साव, रंजय कुमार, राजेश साव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.

Also Read: नीतीश कुमार अगर CM रहते तो बांकीपुर नहीं हारती BJP? JDU MLA अनंत सिंह का जानिए जवाब


विज्ञापन
Vinay Singh

लेखक के बारे में

By Vinay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन