दाउदनगर में अग्निशमन विभाग का विशेष जांच अभियान, संस्थानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था परखी

Updated:
विज्ञापन

जांच करती टीम की तस्वीर

Aurangabad News : दाउदनगर में अग्निशमन विभाग ने कोचिंग, अस्पतालों और होटलों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

विज्ञापन

Aurangabad News : अनुमंडल अग्निशामालय, दाउदनगर की ओर से शहर के विभिन्न संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया. अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी सोनाली कुमारी के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने कोचिंग संस्थानों, विद्यालयों, अस्पतालों, होटल-रेस्टोरेंट और पुस्तकालयों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया.

अग्निशमन उपकरण और सुरक्षा मानकों की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान टीम ने अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, आपातकालीन निकास, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय तथा अन्य आवश्यक अग्नि सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की. साथ ही यह भी देखा गया कि अग्निशमन उपकरण निर्धारित स्थान पर उपलब्ध हैं और आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सकता है या नहीं.

कमियां मिलने पर संचालकों को दिए सुधार के निर्देश

जांच के दौरान जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां मिलीं, वहां संचालकों को आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों, मरीजों, ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है.

नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी सोनाली कुमारी ने सभी संस्थान संचालकों से अग्नि सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी अग्निशमन उपकरण हमेशा क्रियाशील स्थिति में रखें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी.

आगे भी जारी रहेगा विशेष अभियान

उन्होंने बताया कि आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे. अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : बेगूसराय में गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम



विज्ञापन
Om Prakash

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन