ePaper

ऑटो के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल

Updated at : 18 Nov 2025 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल

ऑटो के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बारुण थाना क्षेत्र के बर्डीह मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. घायलों में बारुण प्रखंड के रिउर गांव निवासी विकास कुमार व सुजीत कुमार शामिल है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल विकास ने बताया कि वह सुजीत के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर से बारुण बाजार गया था. बारुण बाजार से अपना काम निबटाकर वापस अपने घर लौट रहा था. जैसे ही बर्डीह मोड़ के समीप पहुंचा, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार दी. ऑटो की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर नेशनल हाइवे की एंबुलेंस पहुंची और दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने उपचार किया. इस घटना की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और दोनों का हाल जाना. इसके बाद आगे की इलाज के प्रक्रिया में जुट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन