आज का कार्यक्रम व दर्शन : देव सूर्य मंदिर में प्रातः आरती, शाम को भजन संध्या
देव सूर्य मंदिर में स्थापित मूर्ति
औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर में आज सुबह 5:30 बजे से आरती शुरू होगी. शाम को संकट मोचन मानस मंदिर और दुर्गा मंदिर में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. साथ ही, ट्रैफिक जाम और बिजली कटौती की संभावित क्षेत्रों की जानकारी भी दी गई है.
Aurangabad News : (मुकेश कुमार की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में शुक्रवार को प्रातःकालीन आरती सुबह 5:30 बजे होगी.
आपके शहर में
मां सतबहिनी मंदिर, अंबा : सुबह 6:00 बजे आरती
गणेश मंदिर, औरंगाबाद : सुबह 7:00 बजे आरती
मां दुर्गा मंदिर, औरंगाबाद : सुबह 7:00 बजे आरती
मुख्य कार्यक्रम
शाम 6:00 बजे शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मानस मंदिर और दुर्गा मंदिर में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा.
आज इन स्थानों पर लग सकता है जाम
शुक्रवार को औरंगाबाद शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है.
सुबह 9:00 बजे के आसपास धरनीधर मोड़ और पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में जाम लग सकता है.
शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे के बीच ओवरब्रिज के समीप कार्यालयों की छुट्टी और बाजार की भीड़ के कारण यातायात धीमा रहने की संभावना है.
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि अत्यंत आवश्यक कार्य न हो तो इन समयों में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें.
बिजली कटौती
शुक्रवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण औरंगाबाद के कुछ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
महत्वपूर्ण संपर्क नंबर
जिलाधिकारी: 9473191261
पुलिस अधीक्षक: 9031826305
फायर ब्रिगेड: 7485805920, 101
सिविल सर्जन: 9470003062
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए