ePaper

कॉलेज जा रहे बाप-बेटी सहित तीन को अज्ञात वाहन ने रौंदा

Updated at : 29 Aug 2024 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
कॉलेज जा रहे बाप-बेटी सहित तीन को अज्ञात वाहन ने रौंदा

जंग बहादुर महाविद्यालय में ग्रेजुएशन पार्ट वन के सेमेस्टर दो का एग्जाम देने जा रही थी

विज्ञापन

औरंगाबाद /बारुण. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बारुण थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बाप-बेटी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन स्थित शिवगंज मुहल्ला निवासी 48 वर्षीय विनोद चौधरी, 18 वर्षीय बेटी ज्योति कुमारी व मकराईन गांव निवासी विजय चौधरी की 18 वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी शामिल है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल ज्योति कुमारी ने बताया कि वह और सहेली प्रिया अपने पिता के साथ बाइक से औरंगाबाद स्थित जंग बहादुर महाविद्यालय में ग्रेजुएशन पार्ट वन के सेमेस्टर दो का एग्जाम देने जा रही थी. जैसे ही टेंगरा मोड़ के समीप पहुंची तभी एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गयी और तीनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने ही घटना की सूचना डायल 112 के पुलिसकर्मियों को दी, जिसके बाद डायल 112 के पीटीसी पीयूष कुमार व हाइवे पेट्रोलिंग के अधिकारी अरविंद यादव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन