ePaper

उप कारा में बंद कैदियों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान

Updated at : 27 Sep 2025 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
उप कारा में बंद कैदियों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव ने किया निरीक्षण, दिये गये कई सुझाव

विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव ने किया निरीक्षण, दिये गये कई सुझाव दाउदनगर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने अनुमंडलीय कारा दाउदनगर का निरीक्षण किया. इस दौरान जेल अधीक्षक अमित कुमार राय भी मौजूद थे. सचिव ने जेल के प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण किया व बंदियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की. सचिव ने बंदियों को कारा में उत्पन्न हो रही समस्याओं से अवगत होने के उपरांत बंदियों के समक्ष ही तत्काल निदान करने का निर्देश जेल अधीक्षक को दिया. सचिव ने निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनके जमानत व अधिवक्ता के संबंध में पूछताछ किया तथा सभी बंदियों को कहा कि अगर आप निजी अधिवक्ता रखने में समक्ष नहीं हैं, तो जेल में प्रतिनियुक्त जेल भ्रमण अधिवक्ता अथवा कारा प्रशासन से उसे अग्रसारित कराते हए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में भेजें, जिससे कि पैनल अधिवक्ता की सेवा तत्काल उन्हें उपलब्ध कराया जा सके. जेल भ्रमण में निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा जेल की साफ-सफाई के लिए आवश्यक निर्देश भी दिया गया. मौसम आधारित बीमारियों से बचाव व मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश कारा प्रशासन को दिया व जेल में मिलने वाले खाने को मेनु के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण रखने का निर्देश दिया गया, ताकि बंदियों के बीच असंतोष की भावना के साथ-साथ उन्हें भोजनजनित बीमारी न हो. सचिव द्वारा सभी बंदियों से उनके अधिवक्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया व कहा गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक सहायता की आवश्यकता रखने वालों के लिए उन्हें मुफ्त पैनल अधिवक्ता की सेवा मुहैया करायी जाती है. कुछ ऐसे बंदी मिले, जिन्हें विधिक सहायता के अन्तर्गत पैनल अधिवक्ता की सेवा चाहिए. उन्हें सचिव द्वारा पैनल अधिवक्ता की सेवा तत्काल उपलब्ध कराने के लिए अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया गया. सचिव द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि जो भी नये बंदी जेल में आते हैं तो बंदी के दौरान उनके अधिकारव कर्तव्य के बारे में बतायें. साथ ही अगर उन्हें विधिक सहायता की आवश्यकता है, तो उन्हें यह बताएं कि उन्हें किस प्रकार विधिक सहायता मिल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन