ePaper

प्रखंड परिसर में विधायक ने जनता दरबार में सुनी फरियाद

Updated at : 02 Jan 2026 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड परिसर में  विधायक ने जनता दरबार में सुनी फरियाद

कोने-कोने से पहुंचे सैकड़ों फरियादी, कई विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी रहे उपस्थित

विज्ञापन

कोने-कोने से पहुंचे सैकड़ों फरियादी, कई विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी रहे उपस्थित रफीगंज. रफीगंज प्रखंड परिसर स्थित बहुदेशीय भवन में शुक्रवार की दोपहर स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने जनता दरबार लगाकर फरियादियों की फरियाद सुनी. जनता दरबार में बड़ी संख्या में आम लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे. वैसे सड़क, बिजली, नल-जल, आवास योजना, पेंशन, भूमि विवाद, अंचल एवं प्रखंड से जुड़े कार्य, जन वितरण प्रणाली में अनियमितता, राशन कार्ड, वृद्धा व विधवा पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित स्थानीय स्तर की प्रशासनिक समस्याएं छायी रही. विधायक ने कहा कि जनता दरबार उनके लिए केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जनता के सुख–दुख को सीधे सुनने और समझने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाये, ताकि किसी भी नागरिक को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल भाषण देना नहीं, बल्कि जनता की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर उसका समाधान करना है. इसी भावना के साथ वे निरंतर जनता के बीच खड़े रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं. कार्यक्रम के अंत में विधायक ने जनता के प्रति अपनी संवेदनशीलता और संकल्प को साझा किया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी, अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह, प्रखंड समन्वयक अमरेंद्र कुमार, कृषि पदाधिकारी अमृता कुमारी मौर्य, आवास प्रवेक्षक अमित कुमार सिंह, शहरी जेइ मारुतिनंदन प्रियदर्शी, कार्यक्रम पदाधिकारी जीतेश चंद्र कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन, चिकित्सा पदाधिकारी एके केशरी, कार्यपालक पदाधिकारी मैमून निशा, पंचायती राज पदाधिकारी सह शिक्षा पदाधिकारी अमर कुमार, रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष कुमार साहू, कासमा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बब्लू सिंह, भदवा मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा, प्रमुख प्रतिनिधि बुलबुल सिंह,उप प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव आदि मौजूद थे. पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सोनू सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान, भाजपा नगर महामंत्री बालगोविंद साहू, पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी, अरमान खान, हम से प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, सुनील सिंह, अर्जुन सिंह, विपिन सिंह, दिलीप सिंह, मंटू सिंह, शैलेंद्र उर्फ लाला, भोला चौधरी आदि ने जनता दरबार में सहयोग किया. बहुत से ऐसे मामले हैं जिसका स्पॉट निबटारा किया गया. कई मामलों को संबंधित विभाग व पदाधिकारियों को भेजा गया. विधायक ने स्पष्ट किया कि मामलों की गंभीरता से निष्पादन किये जाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन