ePaper

कंकेर सूर्य मंदिर तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

Updated at : 02 Jan 2026 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
कंकेर सूर्य मंदिर तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

डीएम ने निरीक्षण कर कार्ययोजना तैयार करने का दिया निर्देश

विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण कर कार्ययोजना तैयार करने का दिया निर्देश औरंगाबाद/नवीनगर. नवीनगर प्रखंड के कंकेर स्थित सूर्य मंदिर तालाब के जीर्णोद्धार, संरक्षण एवं समुचित विकास की दिशा में प्रशासनिक प्रयास शुरू कर दिया गया है. शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने उक्त तालाब का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने तालाब की वर्तमान भौतिक स्थिति, जलधारण क्षमता, तटबंधों की स्थिति तथा आसपास की स्वच्छता व्यवस्था का गहन अवलोकन किया. इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तालाब के जीर्णोद्वार के लिए समग्र, व्यावहारिक एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाये, जिससे जल स्रोत का संरक्षण सुनिश्चित हो सके. वर्षा जल संचयन को प्रभावी रूप से बढ़ावा दिया जायेगा. डीएम द्वारा तालाब की नियमित साफ-सफाई, अतिक्रमण मुक्त व्यवस्था तथा सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपादित कराने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि कंकेर सूर्य मंदिर एक महत्वपूर्ण धार्मिक व सांस्कृतिक स्थल है. इससे संबद्ध तालाब का संरक्षण एवं विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है. ज्ञात हो कि महापर्व छठ के दौरान उक्त तालाब में हजारों लोग स्नान कर भगवान को अर्घ अर्पित करते है. हाल के दिनों में इस तालाब की महत्ता काफी तेजी से बढ़ी है. खासकर मंदिर होने की वजह से इसकी प्रसिद्धि लगातार बढ़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन