अगलगी से बचाव के लिए अग्निशमालय की टीम ने छठ घाटों का लिया जायजा
Updated at : 22 Oct 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन

AURANGABAD NEWS.अग्निशमालय दाउदनगर की टीम ने छठ घाटों का निरीक्षण किया . इस दौरान बैठक भी की गयी और जन जागरूकता अभियान चलाया गया.
विज्ञापन
दाउदनगर.
अग्निशमालय दाउदनगर की टीम ने छठ घाटों का निरीक्षण किया . इस दौरान बैठक भी की गयी और जन जागरूकता अभियान चलाया गया.इस टीम में प्रधान अग्निक अभिषेक कुमार, अग्निक अजय कुमार, महेश यादव और अग्निक चालक मोनू कुमार शामिल रहे .बताया गया कि अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने चौरम छठ घाट का निरीक्षण किया. चौरम में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गयी और मॉक ड्रिल भी कराया गया. मौलाबाग स्थित सूर्य मंदिर तालाब छठ घाट का भी निरीक्षण किया गया और मॉक ड्रिल कराया गया. साथ ही पंपलेट का वितरण कर लोगों को जादरूक किया गया. डांस एकेडमी में मॉक ड्रिल कराया गया और जन जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों को बताया गया कि अगलगी की घटना घटने पर कैसे बचाव किया जा सकता है.अगलगी की घटना घटने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




