ePaper

शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना देवियों की चैतन्य झांकी

Updated at : 30 Sep 2025 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना देवियों की चैतन्य झांकी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा किया गया आयोजन

विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने किया आयोजन औरंगाबाद नगर. नवरात्रि के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, औरंगाबाद द्वारा अनुग्रह नारायण सिन्हा मेमोरियल कॉलेज परिसर में देवियों की भव्य चैतन्य झांकी का आयोजन किया गया है. तीन दिवसीय आयोजन सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथियों पर संपन्न हो गया. शहरवासियों के लिए यह कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी जा रही है. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रसाशिका बीके सविता दीदी, नगर थाना के सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार व भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. आयोजकों ने कहा कि नवरात्रि पर्व केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि यह नारी शक्ति, आत्मबल व आध्यात्मिक जागृति का प्रतीक है. बीके सविता दीदी ने बताया कि झांकी में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया. प्रत्येक स्वरूप की अद्भुत झलकियों ने श्रद्धालुओं को भक्ति और श्रद्धा से सराबोर कर दिया. झांकी में देवी दुर्गा के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों पर विजय, सत्य, अहिंसा व सद्भाव जैसे आध्यात्मिक संदेशों को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया. वहीं, आयोजन स्थल पर सजे-धजे पंडाल, रंगीन रोशनी और मधुर भजनों की गूंज ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से पेयजल, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं. मौके पर कई सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन