पुलिस टीम पर हमला करने वाला आरोपित गिरफ्तार, गया जेल

Updated:
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला करने वाला आरोपित गिरफ्तार, गया जेल

वर्ष 2022 के सितंबर माह में अवैध बालू खनन के विरुद्ध प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की थी

विज्ञापन

बारुण.

पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को बारुण पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ज्ञात हो कि वर्ष 2022 के सितंबर माह में अवैध बालू खनन के विरुद्ध प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की थी. तत्कालीन अभियान एएसपी मुकेश कुमार, खनन विकास पदाधिकारी विकास कुमार व तत्कालीन थानाध्यक्ष कमलेश पासवान शामिल थे. बारुण थाना क्षेत्र के खरजावा मंगरहिया के समीप छापेमारी की गयी थी. इस दौरान अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त चार ट्रक, तीन लोडर, दो ट्रैक्टर व एक बाइक को जब्त किया गया था. जब्त वाहनों को ले जाने के क्रम में काफी संख्या में लोग लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे और टीम पर हमला कर दिया था. पथराव भी किया गया था. इस मामले में खान निरीक्षक आजाद आलम के बयान पर कांड संख्या 403/22 दर्ज करायी गयी थी. कई नामजद बने थे. उसी मामले में बारुण पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गयी कार्रवाई के दौरान थाना क्षेत्र के ही जानपुर गांव निवासी दीपक कुमार को पकड़ा गया है. यह पुलिस टीम पर हमला करने में संलिप्त था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन