ePaper

शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर शिक्षकों ने रखे विचार

Updated at : 03 Jan 2026 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर शिक्षकों ने रखे विचार

मध्य विद्यालय बेला में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

मध्य विद्यालय बेला में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनायी गयी गोह. गोह प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला में प्रथम महिला शिक्षिका व महान समाजसेवी सावित्रीबाई फुले की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार की अध्यक्षता में किया गया. जयंती समारोह पर विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष और शिक्षा के प्रति उनके योगदान पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये. वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में बालिका शिक्षा की अलख जगायी, जब समाज में महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखा जाता था. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को जीवन में अपनाने, शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाने और समाज में समानता स्थापित करने का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी सावित्रीबाई फुले के जीवन से जुड़ी प्रेरक बातों को ध्यानपूर्वक सुना. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार, शिक्षिका धर्मशीला कुमारी, भूषित कुमार, चुन्नीलाल, रूबी कुमारी, बबिता कुमारी, रीना कुमारी, मनीषा कुमारी, शिक्षक आशुतोष कुमार, अभय कुमार, सुजीत कुमार सहित छात्र-छात्राएं निभा कुमारी, रजनीश कुमार, गुड़िया कुमारी, नीमा कुमारी, रीमा कुमारी समेत विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन सावित्रीबाई फुले के बताये मार्ग पर चलने और समाज में शिक्षा के माध्यम से बदलाव लाने के संकल्प के साथ किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन