ePaper

शिक्षकों की शैक्षणिक कला में आयेगी निखार

Updated at : 21 Dec 2025 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों की शैक्षणिक कला में आयेगी निखार

संत जोसेफ पब्लिक स्कूल में शिक्षकों दिया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण

विज्ञापन

संत जोसेफ पब्लिक स्कूल में शिक्षकों दिया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रतिनिधि, अंबा. अंबा के सोनवर्षा स्थित संत जोसेफ पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. सीबीएसइ की गाइडलाइन पर आधारित प्रशिक्षण का शुभारंभ रिसोर्स पर्सन सारिका कुटे व मनीष कुमार सिंह के साथ विद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार सिंह व उप प्राचार्य चक्रपाणि मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. संचालन शिक्षक रामजीत सिंह ने किया. प्राचार्य ने स्वागत भाषण के दौरान शिक्षकों और आगत अतिथियों का अभिनंदन करते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर चर्चा की. कहा कि शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाना सीबीएसई की बेहतर पहल है. इससे शैक्षणिक माहौल बेहतर होता है. उन्होंने बताया कि कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत वर्ग प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इससे शिक्षकों की शैक्षणिक कला में निखार आयेगी. इस कार्यक्रम में शिक्षकों को क्वालिटी एजुकेशन के गुर बताये गये. उद्घाटन सत्र के दौरान विद्यालय की छात्रा सौम्या, रौशनी, राखी, माही, अंशिका व सिद्धी ने स्वागत गीत एवं आराध्या, अन्ना, साक्षी, नित्या, साम्या, आर्या व अनामिका ने वेलकम साउंड से आगत अतिथियों व शिक्षकों का स्वागत किया. इस दौरान अपनी प्रस्तुति से छोटी-छोटी बच्चियों ने अपने कथक नृत्य की खूबसूरत प्रस्तुति से प्रशिक्षण सत्र को आनंददायी बना दिया. प्रशिक्षण को लेकर पहुंचे शिक्षकों ने उनकी प्रस्तुति को खूब सराहना की. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर वर्ग प्रबंधन जरूरी प्रशिक्षण के दौरान वर्ग प्रबंधन पर चर्चा की गयी. रिसोर्स पर्सन सारिका कुटे व मनीष कुमार सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए बेहतर वर्ग प्रबंधन जरूरी है. बेहतर वर्ग प्रबंधन से बच्चे पढ़ाई के प्रति अधिक लगाव रखते हैं. इसके लिए वर्ग कक्ष का माहौल खुशनुमा होनी चाहिए. इससे बच्चों की समझ बढ़ती है. उन्होंने कहा कि पढ़ाने के दौरान किसी बात को बच्चों पर थोपे नहीं, बल्कि उन्हें खुशनुमा माहौल में शिक्षा देने का प्रयास करें. विद्यालय के अध्यक्ष दिलीप कुमार व निदेशक अनूप कुमार ने बताया कि इसमें संत जोसेफ पब्लिक स्कूल सोनवर्षा अंबा के अलावे सनविम स्कूल डेहरी व संत मरियम स्कूल मेदनीनगर डालटनगंज के शिक्षक शामिल हुए. मौके पर विद्यालय के शिक्षक दीपक कुमार सिंह, अरुण कुमार ठाकुर, दिलीप पाठक, नौशाद आलम, प्रवीण गुप्ता, डॉ वीणा वर्मा, अनुश्रुति, अनुप्रिया, दुर्गा सिंह, सोनी सिंह, पुष्पा सिंह, सलीमा खातून आदि रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन