टीएआरएल पद्धति से बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने पर जोर, संकुल स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
शिक्षकों को ट्रेनिंग देते मास्टर प्रशिक्षक
Aurangabad News : औरंगाबाद के रफीगंज में शिक्षकों के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य छात्रों के बुनियादी कौशल और गणितीय क्षमता को मजबूत करना है.
Aurangabad News : रफीगंज प्रखंड के संकुल बराही में गुरुवार को टीचिंग एट द राइट लेवल (टीएआरएल) के तहत संकुल स्तरीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों की बुनियादी पढ़ने, लिखने और संख्या ज्ञान क्षमता को मजबूत बनाना था.
गतिविधि आधारित शिक्षण पर दिया गया जोर
मुख्य प्रशिक्षक यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि टीएआरएल पद्धति के माध्यम से बच्चों की वर्तमान सीखने की क्षमता के अनुरूप शिक्षण कर उनके पढ़ने, समझने, लिखने और गणितीय कौशल का प्रभावी विकास किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस पद्धति से विद्यार्थियों की वास्तविक शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुसार शिक्षण अधिक प्रभावी बनता है.
Also Read : डॉ. प्रेम कुमार का 71वां जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया, नवादा से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
सीखने के स्तर के अनुसार पढ़ाने की दी जानकारी
कार्यशाला में शिक्षकों को विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की पहचान कर गतिविधि आधारित शिक्षण कराने तथा उनकी नियमित प्रगति की निगरानी करने की जानकारी दी गई. साथ ही कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन पर विशेष ध्यान देने और उनके सीखने के स्तर में सुधार लाने पर विशेष बल दिया गया.
Also Read : नवादा में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से जलजमाव, शहर की कई सड़कें बनीं तालाब
बड़ी संख्या में शिक्षक रहे उपस्थित
प्रशिक्षण कार्यशाला में संरक्षक रामाकांत प्रसाद, समन्वयक उदय कुमार पाठक, प्रशिक्षक कुंदन कुमार, विजयालक्ष्मी, ब्रह्मदेव कुमार, मो. समीम अख्तर, कमलदेव कुमार, पूजा अग्रवाल, अनु राय, सुदामा कुमार, ऋषु आनंद सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे. सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान टीएआरएल पद्धति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की.
Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए





