Aurangabad News : मोबाइल से खेला रहे थे लॉटरी, दो आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News : मोबाइल से खेला रहे थे लॉटरी, दो आरोपित गिरफ्तार

Aurangabad News : पुलिस ने शहर के चावल बाजार के समीप की छापेमारी

विज्ञापन

दाउदनगर. पुलिस ने शहर के चावल बाजार से मोबाइल के माध्यम से लॉटरी और नंबर वाला जुआ खेलवाकर फर्जी तरीके से ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में शहर के वार्ड संख्या 18 बम रोड निवासी मंटू कुमार गुप्ता व वार्ड संख्या 21 कुचा गली निवासी अजय कुमार शामिल है. यह कार्रवाई सब इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव, पीएसआइ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने की. पीटीसी ब्रजभूषण प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि पुलिस को सूचना मिली कि चावल बाजार में कुछ असामाजिक लोग मादक पदार्थ का सेवन कर मोबाइल के माध्यम से लॉटरी और नंबर वाला जुआ खेला रहे है. साथ ही फर्जी तरीका से फर्जी नंबर व लॉटरी टिकट बनाकर लोगों को ठगा जा रहा है. थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस पहुंची. शनि मंदिर के चबूतरे पर बैठे कुछ लोग पुलिस बल को देखकर भागने लगे. इसमें से दो लोगों को पकड़ लिया गया. दोनों आरोपितों के पास से 8950 रुपये नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल व एक छोटा डायरी को जब्त किया गया है. डायरी के अंदर एक छोटा कार्बन लगा हुआ था. एक आरोपित का मोबाइल का वाट्सएप जांच करने पर एक ग्रुप बना हुआ था. इस ग्रुप में लॉटरी खेलने से संबंधित फोटो है, जिसमें छोटा सा नोटबुक पर मोबाइल के माध्यम से लॉटरी चलाने का नंबर, भाव व समय, तिथि कलम से लिखा हुआ है. एक और आरोपित के मोबाइल के गैलरी की जांच करने पर गैलरी में जीरो से नौ तक का अंक वाला कोड पॉकेट डायरी के पेज पर कलम से लिखा हुआ पाया गया. दोनों आरोपितों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि शून्य से नौ तक का नंबर सेट कर जुआ खेलवाते हैं. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन