बिहार के युवक की झारखंड में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Nov 2024 3:25 PM
Road Accident: बिहार-झारखंड का सीमावर्ती हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के सिमरी कला गांव निवासी परशुराम पासवान के 25 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र पासवान के रूप में हुई है.
Road Accident: बिहार-झारखंड का सीमावर्ती हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के सिमरी कला गांव निवासी परशुराम पासवान के 25 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र पासवान के रूप में हुई है. शुक्रवार की दोपहर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि धीरेंद्र दीपावली के दिन यानी गुरुवार की सुबह अपने घर से बाइक पर सवार होकर झारखंड घूमने के लिए निकला था.
घायल युवक के रिश्तेदार ने पहुंचाया अस्पताल
शुक्रवार की सुबह झारखंड से घूमकर वापस घर लौट रहा था. जैसे ही तेंदुआ गांव के समीप पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे रौंदते हुए निकल गया. घटना के बाद जमीन पर गिरकर धीरेंद्र पासवान तड़प रहा था. उसी रास्ते से गुजर रहे धीरेंद्र के ही एक रिश्तेदार की नजर जब घायल युवक पर पड़ी तो उसने बाइक रोककर घटना की सूचना परिजनों को दी और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज पहुंचाया.
Also Read: पटना में दीपावली की रात लगी भीषण आग, दो फर्नीचर फैक्ट्री जलकर राख
सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया
इधर सूचना पर परिजन हरिहरगंज अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठे. अस्पताल कर्मियों ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना पर नगर थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
परिजनों ने बताया कि मृतक के दो पुत्री है. घटना के बाद दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया. मृतक दूसरे प्रदेश में रहकर जॉब करता था. उसके पिता परशुराम पासवान गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी करते हैं. घटना के बाद से पत्नी दया देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










