औरंगाबाद में भीषण हादसा, छोटी बहन का तिलक चढ़ाने जा रहे दो भाई को पिकअप ने रौंदा, दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन
Road Accident

Road Accident

Road Accident: औरंगाबाद से बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर छोटी बहन का तिलक चढ़ाने जा रहे दो भाई को पिकअप ने रौंद दिया. इस घटना में एक भाई की दर्दनाक मौत हो गयी है. वहीं दूसरे की हालत गंभीर है.

विज्ञापन

Road Accident: औरंगाबाद के रफीगंज के भेटनीयां गांव से बहन का तिलक चढ़ाने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक की पहचान रफीगंज प्रखंड के भेटनीयां गांव निवासी विजय चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र चितरंजन कुमार के रूप में की गयी. इस घटना में डोमन चौधरी नामक व्यक्ति के 40 वर्षीय पुत्र अकेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हुआ है. इसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है. घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की देर शाम भेटनिया गांव से तिलकहार विभिन्न वाहनों से दाउदनगर प्रखंड के महावर गांव जा रहे थे. विजय चौधरी की पुत्री अंजु कुमारी का तिलक चढ़ाना था.

तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा

इधर, राजद कार्यकर्ता निशांत यादव, ग्रामीण नंदू शर्मा व राहुल कुमार ने बताया कि चितरंजन कुमार एवं अकेंद्र चौधरी दोनों बाइक से अपनी छोटी बहन अंजु कुमारी का तिलक लेकर महावर गांव जा रहे थे. जैसे ही सिपहा मोड़ के समीप पहुंचे, वैसे ही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप उन्हें रौंद दिया. घटनास्थल पर ही चितरंजन की मौत हो गयी, जबकि अकेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर पड़ी, तो पुलिस को सूचना दी.

घटना के बाद पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही कुछ ही क्षण में वहां अन्य तिलकहार व परिजन पहुंच गये. आनन-फानन में अकेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, चितरंजन को भी अस्पताल ले गये थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक दो भाई था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था. मृतक की तीन वर्षीय बच्ची भी है. लगभग पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी. घटना के बाद वैवाहिक खुशियां मातम में बदल गयी. परिजनों के चीत्कार से भेटनिया गांव का कोना-कोना दहल उठा.

Also Read: Bihar News: पति से झगड़ने के बाद महिला ने अपने दो बच्चों के साथ खाई जहर, दोनों की मौत

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन