बिहार: औरंगाबाद में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में महिला समेत तीन की मौत, दो जख्मी

Muzaffarpur News :
Road accident in Aurangabad मनोज साव अपनी भाभी मीना देवी को लेकर अपने घर की ओर जा रहा था. इसी क्रम में तमसी मोड पर दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई
बिहार के औरंगाबाद के अंबा-नबीनगर मुख्य पथ पर कुटुंबा थाना क्षेत्र के तमसी मोड के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं नवजात शिशु समेत दो गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान नवीनगर प्रखंड अंतर्गत बरूना गांव निवासी अनुज साव की पत्नी मीना देवी, निकेश विश्वकर्मा एवं झरी बलथर गांव के टिंकू विश्वकर्मा के रूप में की गई है.
जानकारी के अनुसार निकेश विश्वकर्मा अपने भाई का साला टिंकू विश्वकर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर नवीनगर से अंबा की ओर जा रहा था. वही बरुणा गांव के ही मनोज साव अपनी भाभी मीना देवी को लेकर अपने घर की ओर जा रहा था. इसी क्रम में तमसी मोड पर दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. मीना देवी अपनी गोद में नवजात शिशु को भी ली थी. जिसमें मीना देवी एवं निकेश विश्वकर्मा की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.
आसपास के लोग एवं पुलिस की मदद से टिंकू विश्वकर्मा एवं मनोज साव को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल को कुटुंबा पहुंचाया गया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. इधर पता चला कि टिंकू विश्वकर्मा की मौत इलाज के लिए बनारस ले जाने के क्रम रास्ते में हो गई. फिलहाल घायलों का इलाज किया जा रहा है. वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By RajeshKumar Ojha
Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




