रफीगंज : अतिक्रमण से खेतों में जमा था पानी, जनप्रतिनिधियों ने जेसीबी लगवाकर खुलवाया रास्ता; किसानों को राहत

Updated:
विज्ञापन

खेतों में जमा पानी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रफीगंज के सैफगंज गांव में अतिक्रमण से किसानों के खेत जलमग्न हो गए थे. जिला परिषद सदस्य आसिफ शाह और सरपंच संदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से पानी निकासी का रास्ता खुलवाया. किसानों ने राहत की सांस ली.

विज्ञापन

औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के कजपा पंचायत के सैफगंज गांव में खेतों में जलजमाव के कारण परेशान किसानों को गुरुवार को राहत मिली. खेतों में पानी जमा होने की सूचना पर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 13 के सदस्य आसिफ शाह और कजपा पंचायत के सरपंच संदीप कुमार गांव पहुंचे और जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया.

विज्ञापन

अतिक्रमण से अवरुद्ध हुआ पानी

ग्रामीणों ने बताया कि पानी की निकासी का रास्ता अवरुद्ध होने के कारण खेतों में जलजमाव हो गया था. जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के कारण पानी के बहाव में बाधा उत्पन्न हो रही थी. इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर मामले को समझाया और आपसी सहमति से पानी की निकासी का रास्ता साफ कराया.

फोटो | Prabhat Khabar Network
खेतों में जमा पानी

जेसीबी से कराई गई निकासी

जेसीबी की मदद से अवरोध को हटाकर पानी की निकासी कराई गई. पानी का बहाव शुरू होने के बाद खेतों में जमा पानी निकलने लगा. इससे किसानों ने राहत की सांस ली और गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला.

आपसी सहमति से समाधान

जिला परिषद सदस्य आसिफ शाह ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर पानी का बहाव रोक दिया गया था ग्रामीणों से बातचीत कर आपसी सहमति बनाई गई और पानी की निकासी कराई गई.

स्थायी समाधान के प्रयास का आश्वासन

इससे किसानों के खेतों से पानी निकल सका। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता है और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन