औरंगाबाद : नहर किनारे 8 महीने से रह रही महिला ने बच्ची को दिया जन्म, ASHA की तत्परता से जच्चा-बच्चा सुरक्षित

Updated:
विज्ञापन

सीएचसी में नवजात | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद जिले में नहर के किनारे आठ माह से रह रही एक विक्षिप्त महिला ने गुरुवार को एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. आशा कार्यकर्ता की त्वरित सूचना और स्वास्थ्यकर्मियों की संवेदनशीलता से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं. नवजात को बाल संरक्षण इकाई को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के लोहर्षि गांव के उत्तर दिशा में उत्तर कोयल नहर के समीप पिछले लगभग आठ माह से रह रही एक विक्षिप्त महिला ने गुरुवार को एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया.

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय आशा कार्यकर्ता अशर्फी कुमारी ने तत्परता दिखाते हुए मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दी और एंबुलेंस बुलाकर प्रसूता को तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

जच्चा और बच्चा स्वस्थ

मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की देखरेख में महिला का इलाज शुरू किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं तथा महिला का इलाज जारी है.

बाल संरक्षण इकाई को सुपुर्द

घटना की सूचना मदनपुर थाना पुलिस को भी दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने तत्काल वरीय अधिकारियों को अवगत कराया. इसके बाद जिला बाल संरक्षण इकाई, औरंगाबाद की टीम अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नवजात बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया.

थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नवजात बच्ची को जिला बाल संरक्षण इकाई को सौंप दिया गया है, जबकि विक्षिप्त महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है. मामले के सभी पहलुओं पर प्रशासन की नजर बनी हुई है.

आशा कार्यकर्ता की सराहना

इस हृदयस्पर्शी घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है. स्थानीय लोग आशा कार्यकर्ता अशर्फी कुमारी की तत्परता और स्वास्थ्यकर्मियों की संवेदनशीलता की सराहना कर रहे हैं. समय पर इलाज मिलने से जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं.

अब प्रशासन महिला की पहचान, उसके परिजनों का पता लगाने तथा नवजात के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई कर रहा है.

ग्रामीणों का बयान

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि महिला लगभग आठ माह से अधिक समय से उक्त स्थान पर रह रही है और आसपास के गांव में मांग मांग कर खाना खाती थी और फिर शाम के इस जगह पर पहुंच जाती थी. हालांकि, महिला द्वारा अब तक कुछ नहीं बताया गया है. पुलिस प्रशासन उक्त विक्षिप्त महिला पर नजर बनाई हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन