पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, बोलेरो से मिली 58 पेटी शराब

Updated:
विज्ञापन
aurangabad news

जब्त शराब के साथ पुलिस

Aurangabad News: माली थाना पुलिस ने कुरगाईन गांव के पास कार्रवाई करते हुए 58 पेटी देशी शराब से लदी बोलेरो जब्त की. पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. मामले में एफआईआर दर्ज कर तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद के माली थाना पुलिस ने भारी मात्रा में शराब लदी एक बोलेरो जब्त की है. यह कार्रवाई एसएचओ दीपक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कुटुंबा-माली पथ स्थित कुरगाईन गांव के पास की गई. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही वाहन चालक और शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप वैकल्पिक मार्गों से होकर माली थाना क्षेत्र में प्रवेश करने वाली है. सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया.

ड्राइवर और शराब तस्कर फरार

इसी दौरान उस रास्ते से गुजर रहे एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया. खुद को पुलिस से घिरता देख चालक पीछे मुड़कर भागने लगा. पुलिस टीम ने उसका काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. अंधेरे का फायदा उठाकर चालक सड़क पर वाहन छोड़कर फरार हो गया.

58 पेटी देशी शराब बरामद

उन्होंने बताया कि जब्त वाहन की तलाशी लेने पर बोलेरो से 58 पेटी देशी शराब बरामद की गई. जब्त वाहन को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है. मामले में पुलिस के स्वलिखित आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर चालक और वाहन मालिक के विरुद्ध बिहार राज्य मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि झारखंड सीमा से जुड़े संडा, पक्का बांध, कुटुंबा, देवरिया, पिपराबगाही, महुआ धाम, महुअरी और बरियावां नहर मार्ग के रास्ते आए दिन अवैध शराब की तस्करी की जा रही है. हालांकि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, फिर भी शराब तस्करों के हौसले बुलंद हैं.

Also Read: बैंक में जमा करने थे पैसे, 12 लाख से ज्यादा लेकर गायब हुआ मैनेजर


विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन