बीडीओ मोहम्मद युनूस सलीम को शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना

Author Brajesh divedi|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

विदाई समारोह भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aurangabad News : औरंगाबाद में शिक्षकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मोहम्मद युनूस सलीम को एक भव्य विदाई समारोह में भावभीनी विदाई दी. उनके सराहनीय कार्यकाल की चर्चा हुई और विभिन्न अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Aurangabad News : शिक्षक समुदाय की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मोहम्मद युनूस सलीम के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके लगभग तीन वर्षों के कार्यकाल की सराहना की. समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक बुधन सिंह ने किया.

विज्ञापन

छात्राओं ने स्वागत और विदाई गीत से बांधा समां

समारोह की शुरुआत मध्य विद्यालय बाजितपुर मनोरा की छात्राओं रंजना कुमारी, अंजली कुमारी, जॉन्सी कुमारी, ममता कुमारी, खुशबू कुमारी एवं सोनी कुमारी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत और भावपूर्ण विदाई गीत से हुई. छात्राओं की प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया.

विभिन्न अधिकारियों को भी किया गया सम्मानित

इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रागनी कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जूही कुमारी, मध्यान्ह भोजन साधनसेवी मिरचंद राम तथा प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विकास शंकर सहित अन्य अधिकारियों को भी अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया.

वक्ताओं ने बीडीओ के कार्यों की सराहना की

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोहम्मद युनूस सलीम अपने पूरे कार्यकाल में मृदुभाषी, शालीन, कर्मठ और जनसरोकारों से जुड़े अधिकारी के रूप में पहचाने गए. उन्होंने प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और विकास कार्यों में उनके सहयोगात्मक रवैये को लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह में सत्येंद्र नारायण सिंह, सत्येंद्र प्रसाद, अंजनी कुमार, गुप्तेश्वर प्रसाद, राकेश कुमार, रामप्रवेश प्रसाद, मनोरंजन कुमार, नसीम अंसारी, सऊदी आलम, रंजीत कुमार सिंह, रंजना कुमारी, ललिता कुमारी, मनीष कुमार, हीमा इकबाल, श्रवण कुमार गुप्ता, कासिफ तनवीर, मुकेश कुमार, अयोध्या कुमार, चंद्रशेखर कुमार, विजय यादव, समाजसेवी वेद प्रकाश सहित प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

स्मृति-चिह्न भेंट कर दी गई शुभकामनाएं

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मोहम्मद युनूस सलीम को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उपस्थित लोगों ने उनके प्रशासनिक योगदान और जनहित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन