अनियमितता और दुर्व्यवहार के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
प्रतीकात्मक तस्वीर
Aurangabad News : नवीनगर प्रखंड के एक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को अनियमितता और शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. विभागीय जांच शुरू हो गई है और मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है.
Aurangabad News : जिला शिक्षा पदाधिकारी ने नवीनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय, बड़की सलैया के प्रभारी प्रधानाध्यापक रौशन पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उनके विरुद्ध विद्यालय संचालन में अनियमितता, शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार तथा विभागीय निर्देशों की अवहेलना के आरोप लगाए गए हैं. मामले में विभागीय एवं अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.
आपके शहर में
जांच में मिलीं कई अनियमितताएं
कार्यालय आदेश के अनुसार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नवीनगर की जांच में विद्यालय के संचालन में अनियमितता, समय पर विद्यालय नहीं चलाने, मनमाने ढंग से कार्य करने तथा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्यशैली में सुधार नहीं करने की बात सामने आई. इसके अलावा विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत भी जांच के दौरान प्राप्त हुई.
स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई
इन आरोपों के संबंध में 6 जुलाई को रौशन पांडेय से स्पष्टीकरण मांगा गया था. विभाग ने उनके जवाब को असंतोषजनक माना. इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय एवं अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश जारी कर दिया.
जांच के लिए पदाधिकारी किए गए नामित
मामले की जांच के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) को संचालन पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नवीनगर को उपस्थापन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. दोनों पदाधिकारी विभागीय जांच की प्रक्रिया पूरी करेंगे.
निलंबन अवधि में नवीनगर रहेगा मुख्यालय
आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान रौशन पांडेय का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, नवीनगर निर्धारित किया गया है. साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा.
Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए