औरंगाबाद के मदनपुर में पीएम आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश, सांकेतिक चाबी सौंपकर किया सम्मानित
लाभुक को सांकेतिक चाबी प्रदान कर गृह प्रवेश करते बीडीओ
Aurangabad News : मदनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों का गृह प्रवेश समारोह आयोजित हुआ. नए चयनितों को स्वीकृति पत्र और पूर्ण आवास वालों को चाबी सौंपी गई.
Aurangabad News : मदनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बहुउद्देशीय भवन में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में आवास निर्माण पूरा करने वाले लाभुकों के लिए गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान प्रभारी बीडीओ दीपक कुमार और बीपीआरओ विनोद कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से लाभुकों को सांकेतिक चाबी सौंपकर गृह प्रवेश कराया.
आपके शहर में
नए लाभुकों को मिला स्वीकृति पत्र
कार्यक्रम के दौरान नए चयनित लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया. वहीं योजना की तीनों किस्त प्राप्त कर चुके लाभुकों को बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया.
Also Read : औरंगाबाद में NH-19 निर्माण बना जानलेवा, जलजमाव और कीचड़ से लगातार हो रहे हादसे
विभिन्न पंचायतों के लाभुकों को सौंपी गई सांकेतिक चाबी
जानकारी के अनुसार, पिपरौरा, घटराईन, पिरथू, पिरवा, वार, सलैया, मदनपुर और दधपी पंचायत के दो-दो लाभुकों को सांकेतिक चाबी प्रदान की गई. वहीं महुआवा और नीमा आंजन पंचायत के एक-एक लाभुक को भी सांकेतिक चाबी सौंपी गई.
Also Read : औरंगाबाद के हसपुरा में जर्जर सड़क को लेकर युवाओं का आंदोलन, व्हाट्सप्प ग्रुप बनाकर शुरू किया रोड बनाओ अभियान
20 लाभुकों को बधाई पत्र, 10 को मिला स्वीकृति पत्र
प्रखंड के कुल 20 लाभुकों को आवास निर्माण पूर्ण करने पर बधाई पत्र दिया गया. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए चयनित 10 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया.
हर पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना उद्देश्य
प्रभारी बीडीओ दीपक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है. उन्होंने लाभुकों से निर्धारित समय के भीतर आवास निर्माण पूरा करने और योजना का पारदर्शी तरीके से लाभ उठाने की अपील की.
आवास पर्यवेक्षक समेत सभी आवास सहायक रहे मौजूद
कार्यक्रम में आवास पर्यवेक्षक सत्य प्रकाश सहित प्रखंड के सभी आवास सहायक उपस्थित रहे. इस दौरान लाभुकों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
