औरंगाबाद में राष्ट्रीय सद्भावना दिवस पर अधिकारियों और कर्मियों ने ली सद्भावना की शपथ
शपथ लेते अधिकारी
Aurangabad News : औरंगाबाद में राष्ट्रीय सद्भावना दिवस पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों और कर्मियों ने आपसी सौहार्द्र और भावनात्मक एकता बनाए रखने की शपथ ली.
Aurangabad News : राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में सद्भावना प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में समाहरणालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने आपसी सौहार्द, सद्भावना एवं भावनात्मक एकता को मजबूत करने की शपथ ली.
आपके शहर में
जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक रूप से प्रतिज्ञा ली कि वे जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता एवं सद्भावना के लिए कार्य करेंगे.
बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से मतभेद सुलझाने की शपथ
सभी ने यह भी संकल्प लिया कि हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेदों को बातचीत एवं संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे. अधिकारियों और कर्मियों ने समाज में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव को मजबूत बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
जिला स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी रहे मौजूद
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, विशेष शाखा मो. सादुल हसन खां, अपर समाहर्ता, आपदा उपेंद्र पंडित, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, सदर डीसीएलआर श्वेतांक लाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव, बेबी प्रिया सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी विभागों के प्रधान सहायक एवं कर्मी उपस्थित रहे.
Also Read : नवादा के गोविंदपुर में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
