अंकित इलेवन टीम ने 2-0 से हसपुरा को हराया

Updated:
विज्ञापन

????????????

AURANGABAD NEWS.हसपुरा में आदर्श बैडमिंटन के पहले संस्करण का आयोजन कस्तूरबा गांधी विद्यालय के परिसर में किया गया, जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया.

विज्ञापन

आदर्श बैडमिंटन टूर्नामेंट कप का आयोजन फोटो नंबर-7- अतिथि के साथ खिलाड़ी प्रतिनिधि, हसपुरा . हसपुरा में आदर्श बैडमिंटन के पहले संस्करण का आयोजन कस्तूरबा गांधी विद्यालय के परिसर में किया गया, जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया. फाइनल में दाउदनगर की अंकित इलेवन टीम के रोहित और अविनाश की जोड़ी ने 2-0 से हसपुरा के आकाश और रागीब की जोड़ी को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम किया. कार्यक्रम का उद्घाटन अमझर शरीफ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी और पुरहारा पंचायत के मुखिया फुरकान खान ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि हसपुरा जैसे जगहों पर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना आयोजकों की बेहतर पहल है. इससे शारीरिक स्फूर्ति मिलती है. आयोजन में मुख्य भूमिका संजय शर्मा, फरहान अंसारी, संजय कुमार, सादिक हुसैन, शमशेर खान, सुहैल खान, विवेक प्रकाश, आदि ने निभायी. मैच रेफरी की भूमिका में कुंदन कुमार आर्य, आजाद अनवर, अभिषेक कुमार व संजय कुमार और स्कोरर की भूमिका में शब्बानी आलम थे .मुख्य संरक्षक संजय शर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया .

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुजीत कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार सिंह

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन