राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर
बैठक में शामिल न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता
Aurangabad News : औरंगाबाद में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए न्यायपालिका और बार के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई.
Aurangabad News : 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक मामलों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण को लेकर व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में न्यायपालिका एवं बार के पदाधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई.
लोक अदालत के लाभों से मुवक्किलों को अवगत कराने की अपील
बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने मुवक्किलों को लोक अदालत के लाभों से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक समझौतायोग्य मामलों को लोक अदालत के लिए चिन्हित करें.
Also Read : डॉ. प्रेम कुमार का 71वां जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया, नवादा से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों पर रहेगा विशेष फोकस
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने बताया कि न्यायालयों में लंबित तथा प्री-लिटिगेशन स्तर के समझौतायोग्य मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका, जिला विधिक सेवा प्राधिकार और बार के संयुक्त प्रयास से राष्ट्रीय लोक अदालत को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है.
Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी
बार पदाधिकारियों ने दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा
बैठक में जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, सचिव जग नारायण सिंह, अधिवक्ता संघ के सचिव संजय सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे. बार के पदाधिकारियों ने 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि अधिकाधिक मामलों का निस्तारण कर आम लोगों को शीघ्र, सुलभ और कम खर्च में न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ता समाज सक्रिय भूमिका निभाएगा.
Also Read : नवादा में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से जलजमाव, शहर की कई सड़कें बनीं तालाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










