फेसर में ट्रेन से कट कर अधेड़ की मौत

Updated:
विज्ञापन
फेसर में ट्रेन से कट कर अधेड़ की मौत

मृतक की पहचान पौथु थाना क्षेत्र के भतारी गांव निवासी रामचंद्र पासवान के रूप में हुई है

विज्ञापन

फेसर. गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर स्थित फेसर स्टेशन से पश्चिम पोल नंबर 530 के चार और छह के बीच 50 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार की सुबह की बतायी जा रही है. उक्त स्थान के डाउन मेल लाइन पर युवक की मौत हुई. वैसे मृतक की पहचान पौथु थाना क्षेत्र के भतारी गांव निवासी रामचंद्र पासवान के रूप में हुई है. घटना के बाद इसकी सूचना मिलने पर परिजनों पहुंचे और शव को जीआरपीएफ की सहायता से पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सोननगर ले गये. परिजनों ने बताया कि रामचंद्र एक दिन पहले शाम सात बजे घर से कही जाने के लिए निकले थे. कहां जाना था इसकी जानकारी नहीं है. सोमवार को ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली. घटना के पीछे कारण जो हो. पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन