मखदुमपुर गांव में चोरों ने घर में घुसकर उड़ाये लाखों के जेवरात

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के मखदुमपुर गांव में रंजीत कुमार स्नेही उर्फ पिंटू साव के घर घुसकर चोरों ने 15 हजार रुपये नकद सहित 10 लाख रुपये के जेवरात उड़ा लिये

विज्ञापन

रफीगंज. प्रखंड के मखदुमपुर गांव में रंजीत कुमार स्नेही उर्फ पिंटू साव के घर घुसकर चोरों ने 15 हजार रुपये नकद सहित 10 लाख रुपये के जेवरात उड़ा लिये. पीड़ित रंजीत कुमार स्नेही उर्फ पिंटू साव ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. उल्लेख किया है कि वह रात में पूरे परिवार साथ निचले मकान में सो रहे थे. सुबह उठाकर ऊपरी मंजिल पर गए तो देखा कि गोदरेज खुला हुआ है, जिसमे 15 हजार रुपए एवं 10 लाख का सोने का नथिया, चेन, टीका, बाला, रिंग दो पीस, लॉकेट, चोरी हो गया है. उनके मकान के बगल में सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखा तो एक व्यक्ति नजर आया. थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. क्राइम की खबरों में गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे है. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन